फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में प्रहरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रनगर (नेपाल)। ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में नेपाल प्रहरी के एक जवान की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कंचनपुर के कृष्णपुर नगरपालिका दो वनहरा में महेंद्रनगर से धनगड़ी की तरफ जा रहे जवान प्रेम बहादुर पाल (28) की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हायर सेंटर कोवलपुर ले जाते समय जवान ने दम तोड़ दिया। प्रहरी जवान महेंद्रनगर प्रहरी कार्यालय में तैनात था और पाल दार्चुला जिले के देउथला का रहने वाला था। कंचनपुर जिला प्रहरी कार्यालय के निरीक्षक सुरेंद्र बम ने बताया घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें