फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से बरामद हुई हरियाणा ब्रांड की 660 बोतलें

Sun, 04 Nov 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बरामद अवैध शराब के साथ आबकारी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने धारचूला के जुम्मा गांव में वाहन में अवैध रूप से रखी गई हरियाणा ब्रांड की 660 बोतलें शराब की जब्त की है। आबकारी विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब ले जाने के लिए प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए इस समय जिले भर में अभियान चल रहा है। आबकारी विभाग को धारचूला के जुम्मा गांव में सड़क किनारे वाहन (यूके 03डी-2197) में अवैध रूप से शराब रखे होने की सूचना मिली। इस पर आबकारी निरीक्षक जगत सिंह और धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया।

चेकिंग करने पर वाहन से हरियाणा ब्रांड की 660 बोतलें शराब की बरामद हुई। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक बीसी डंगवाल, उप आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, भुवन चौसाली, विजय खड़ायत, पुष्कर सिंह, लक्ष्मी दत्त शामिल थे।
विज्ञापन


देशी शराब की 22 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पुलिस ने राईआगर में दिवानी राम से देशी शराब की 22 बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में दिवानी राम के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। शराब पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, अमित कुमार, संतोष डोभाल, हेम फुलारा, सुरेंद्र सिंह दानू शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें