फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार छीन कर भागे उचक्के,प्रधान हक्का-बक्का

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज चौराहे पर स्थित एटीएम से निकासी करके निकल रहे थाना क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी प्रधान प्रतिनिधि से कहासुनी के दौरान रहस्यमय ढंग से 40 हजार रुपये गुम होने का मामला सामने आया है। चौराहे के निकट के एचडीएफसी बैंक एटीएम सेंटर पर हुई घटना की सूचना मिलते की छानबीन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि भोला के मुताबिक वे एटीएम से पैसा निकालने भीतर घुसे। पीछे एक संदिग्ध लग रहा जालसाज भी पहुंच गया। जल्दी-जल्दी रुपये निकालने की बात को लेकर वह हंगामे पर उतर आया। इसी बीच रूपये लेकर एटीएम केंद्र से वह बाहर निकले तभी हाथ से रुपये छीन लिया। सड़क पर पहले से बाइक लेकर मौजूद दूसरा साथी इसे भी बैठाकर तेजी से भाग निकला। यह पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि किसी को तत्काल कुछ समझ में नहीं आया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कप्तानगंज सदानंद पांडेय ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बताया। फिर भी पुलिस गहनता से जांच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें