फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद सुरेश की आत्महत्या की योजना थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति हत्या के बाद आत्महत्या करना चाहता था। हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने आरोपी सुरेश राम से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह दांपत्य जीवन के बुरे संबंधों से आजिज आ चुका था। तलाक का मामला चलाने के बाद उसने पत्नी से रंजिश पाल ली थी। शुक्रवार देर शाम पत्नी पर हत्या के इरादे से हमला किया। सौभाग्य से वह बच गई। इसके बाद आरोपी वड्डा की ओर भाग निकला। उसका इरादा खुद फांसी लगाने का था। इसी बीच उसे पत्नी के बच जाने की जानकारी मिली। इस पर उसने आत्महत्या का इरादा भी बदल दिया। वह वड्डा होते हुए नेपाल भाग जाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि वारदात के वक्त सुरेश राम नशे में धुत्त था।

वहीं, इस मामले में घायल महिला दीपिका की मां पुष्पा की ओर से कोतवाली में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त खुकुरी बरामद कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है। इधर, हल्द्वानी में भर्ती घायल महिला की हालत चिंताजनक, लेकिन स्थिर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें