गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट से बटगेरी जा रही वैन खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार को बनकोट से बटगेरी की और जा रही मारुति वैन (आरजे-1261) एक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन चला रहे बनकोट निवासी प्रदीप बनकोटी (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि बटगेरी निवासी सुरेश राम (बाबा) गंभीर रूप से घायल हो गया।
गहरी खाई में गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायल सुरेश राम का स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना के बाद कानूनगो डेविड मर्तोलिया ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया।