फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की बात कहकर गई नवविवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। मायके जाने की बात कहकर घर से निकली एक नवविवाहिता छह फरवरी से लापता है। गंगोरा निवासी जनक सिंह ने राजस्व पुलिस जाजर के उपनिरीक्षक के यहां लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 20 जनवरी को नैनी निवासी संगीता के साथ हुई।
विज्ञापन


छह फरवरी को संगीता मायके जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन न तो वह मायके पहुंची और न ससुराल ही लौटकर आई। जनक सिंह के अनुसार छानबीन करने पर पता चला कि घर से आठ तोले सोने के जेवरात, 15 हजार की नकदी और 50 हजार रुपये की एफडी के कागजात भी गायब हैं। पहले तो परिवार के लोगों ने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। राजस्व उपनिरीक्षक पीआर सांगुड़ी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खोजबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें