फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काट रही महिला की खाई में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के ग्राम पंचायत पापड़ी में घास काटने के दौरान एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पापड़ी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी नारायण सिंह (40) वर्ष शनिवार शाम घास काटने और बकरियों को चराने जंगल गई थी।

भटार नामक स्थान पर घास काटते समय वह पहाड़ी से खाई में गिर गई। पत्थरों में गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बसंती देवी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूंढखोज शुरू की तो उसका शव भटार चट्टान से नीचे खाई में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान पापड़ी दमयंती देवी की सूचना पर राजस्व पुलिस ने महिला का पंचनामा भरा। बाद में मुनस्यारी में ही पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें