हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भिड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर देवरानी-जेठानी में शनिवार रात को मारपीट हो गई। मारपीट पर पुलिस थाना सदर में क्रॉस केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सुलोचला देवी पत्नी मोहिंद्र शर्मा निवासी गांव भिड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सुषमा देवी पत्नी सुशील कुमार ने डंडे के साथ उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की है। सुशील कुमार उसके पति का भाई है। वहीं, सुषमा देवी ने भी सुलोचना देवी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि दोनों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।