फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरे अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला में खाई में गिरे अज्ञात युवक की मौत हो गई है। शव पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन


बुधवार रात धारचूला-खोतिला सड़क से एक युवक खाई में गिर गया था। इस युवक को पुलिस ने खाई से निकालकर संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती किया था।

युवक के गंभीर रूप से घायल और बेहोश होने के कारण उसे रात दस बजे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके नेपाली होने की संभावना है। शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें