फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिपायल के होटल में मां-बेटी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के डोटी जिले के एक होटल में मां-बेटी का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डोटी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिपायल नगर पालिका वार्ड संख्या 6 सिलगढ़ी के एक होटल में कैलाली जिले के चुरे गांव पालिका वार्ड संख्या 3 भक्तपुर की शोभा साऊद (24) और उनकी दो वर्षीय बेटी करुणा ठहरे थे। रात को भोजन करने के बाद मंगलवार सुबह दोनों मृत पाए गए।

प्रहरी सहायक निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि महिला के पति प्रेम साऊद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। होटल के कर्मचारियों के अनुसार दोनों के बीच रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस अनुसंधान शाखा मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें