फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेता ढो रहे दो पिकअप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट/वड्डा। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर पुलिस ने अवैध तरीके से रेता ला रहे दो पिकअप वाहन सीज कर दिए। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब पुलिस ने 12 बजे वड्डा रोड पर यूके05सीए-1447 पिकअप वाहन को रोका।
विज्ञापन


इस पर वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित भाग गया। चौकी प्रभारी किशोर पंत और कांस्टेबल दयाल गिरी ने वाहन का पीछा कर गुरुद्वारे के पास पकड़ लिया। चालक किशोर लाबड़ रेत ढुलान सबंधी कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। दूसरे मामले में झूलाघाट पुलिस के एसआई चंद्रशेखर जोशी और कांस्टेबल मेघा चंद ने शुक्रवार सुबह पिकअप (यूके05सीए-1468) को बिना रवन्ने के पकड़ लिया। एसआई जोशी ने बताया कि बगैर रवन्ना के रेत ढोने पर पिकअप को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें