फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनल्ता बिजली सब स्टेशन में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। अराजक तत्वों ने कुनल्ता बिजली सब स्टेशन पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ की है। इस घटना में सब स्टेशन भवन के कई शीशे टूट गए। भवन की दीवार को नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


शनिवार रात 8.20 बजे अराजक तत्वों ने सब स्टेशन पर पत्थर बरसाए और जबरदस्त तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी से सब स्टेशन में दरवाजे, खिड़कियों के शीशे टूट गए। भवन की दीवारों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर दीवारों का प्लास्टर उखाड़ दिया है। बिजली सब स्टेशन के ऑपरेटर पुष्कर बोरा ने राजस्व उप निरीक्षक को सौंपी रिपोर्ट में अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि 24 अगस्त की रात 12 बजे भी सब स्टेशन पर पत्थर फेंके गए। इससे सब स्टेशन के कर्मचारियों में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।

सब स्टेशन जंगल में होने से कर्मचारियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इलाके के लोगों में घटना को लेकर रोष है। उन्होंने सब स्टेशन में चौकीदार की नियुक्ति की मांग की है। साथ ही घटना की जानकारी एसडीएम और विधायक मीना गंगोला को भी दी गई है। राजस्व उपनिरीक्षक डेविड मर्तोलिया ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें