फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडेरवा स्टेशन से पश्चिम मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा स्टेशन से पश्चिम मिला युवक का शव
विज्ञापन


बस्ती।
मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर से पांच सौ मीटर दूर दोनों ट्रैक के बीच एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह तक रेलवे कर्मचारी ने संज्ञान नहीं लिया। सूचना मिलते ही मुंडेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव कब्जे में लिया। शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एसओ सुधीर कुमार सिंह के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। गाढ़े भूरे रंग की पैंट और फिरोजी टी शर्ट पहने शख्स के पास यूं तो कुछ नहीं मिला लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक आधार कार्ड मिला। जिस पर सुनील कुमार पुत्र अर्जुन ग्राम घुकसा पोस्ट खैराटी, बानपुर, बस्ती अंकित है। पुलिस आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें