फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल मैच के दौरान हुए विवाद में एक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे बझांग जिले में वॉलीबाल मैच के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनों हत्यारोपी फरार हैं।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय बझांग से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के सूरमा गांव पालिका वार्ड नंबर पांच के मैदान में वॉलीबाल का मैच चल रहा था। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच गोल को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जीवन बोरा और रनू बोरा ने आनंद विक को पत्थरों से बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल विक को जिला अस्पताल बझांग में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नेपालगंज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बझांग के डीएसपी प्रवीण धिताल ने बताया जिला मुख्यालय से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हत्या में शामिल दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों को ढूंढने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें