फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहर खाया, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थल/पिथौरागढ़। मुवानी क्षेत्र की एक विवाहिता ने जहर खा लिया। उसकी जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते पर मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, जिला मुख्यालय में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


मुुवानी क्षेत्र के दिगौटी गांव निवासी प्रिया (26) ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर गोचर अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सा की सुविधा नहीं होने पर परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर वाहन से जिला मुख्यालय के लिए निकले, लेकिन रास्ते में प्रिया ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला का मायका थल के डांगी गांव में है।

चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पति प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले दिनों ही वह छुट्टी पर घर आया था। उसकी तीन साल की बेटी है। इस मामले में फिलहाल मायके पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थल थाना पुलिस के अनुसार मायके पक्ष की ओर से तहरीर या रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इधर, एक अन्य मामले में जिला मुख्यालय निवासी 65 वर्षीय एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें