फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाए नाले में बहने से दो बच्चों समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात के बझांग जिले में तेज बारिश के बाद उफनाए नाले में बहने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृृतकों में दंपति, दो बच्चे बच्चे और उनका एक संबंधी शामिल है।
विज्ञापन


बझांग प्रहरी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे थलारा गांव पालिका वार्ड संख्या चार निवासी हर्क विक (30), उसकी पत्नी डल्की (26), बेटी मनीषा (12), बेटा सक्षम (3) और डिल्लर गांव निवासी उनका संबंधी कलसी विक (35) बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान खहर खोले में मूसलाधार बारिश के चलते नाला उफान पर आ गया और पांचों पानी के तेज बहाव में बह गए।

देर रात तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। बझांग के डीएसपी ऋषिराज कंडेल ने बताया कि नेपाल प्रहरी के जवानों ने खोजबीन के दौरान रविवार दोपहर सभी के शव बरामद कर लिए हैं। शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर मिले। बता दें कि तीन दिन पहले भी जय पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले इस नाले में एक जीप बहने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें