मदकोट (पिथौरागढ़)। जंगल में बकरी चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है।
तोमिक निवासी नरेंद्र राम (30) पुत्र हरी राम शुक्रवार को बकरी चराने के लिए जंगल गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और गांव के लोगों ने नरेंद्र की खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान नरेंद्र देर रात गहरी खाई में गिरा मिला। जब तक लोग मौके पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मुनस्यारी थाने को दी गई। शनिवार सुबह मुनस्यारी के थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान के नेतृत्व में तोमिक के जंगल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नरेंद्र का परिवार बकरी पालन कर आजीविका चलाता था। लोगों ने मृतक के परिवार को आपदा मद से सहायता राशि देने की मांग की है।