फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष ने दी पथराव से घायल होने की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुनेड़ा ने पुलिस में दी तहरीर में कुछ युवकों पर पथराव कर घायल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस के आपातकालीन नंबर 100 में फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न करने का मामला पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल के सामने उठाया।
विज्ञापन


पुनेड़ा ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 12 मई की रात करीब 12 बजे वह अपने बड़े भाई चंद्रशेखर पुनेड़ा (उक्रांद जिलाध्यक्ष) के साथ कार से पैतृक गांव भुनी से रई स्थित आवास लौट रहे थे। वाहन घर के पास खड़ा ही किया था कि एक पत्थर उनके सिर पर आ लगा। वह कार की ओर भागे। इतने में एक और पत्थर कार के शीशे में लगने से शीशा टूट गया। देखा कि दो से तीन युवक पत्थरबाजी कर रहे थे। दोनों भाईयों ने युवकों का पीछा किया तो वह भाग खड़े हुए। वहां पर एक महिला भी पत्थर लगने से घायल मिली, जिसके पैर पर पत्थर से चोट लगी थी।

पुनेड़ा ने तहरीर में कहा है कि पत्थरबाजी करने वालों में एक युवक ने काली कमीज पहनी थी। बताया कि उसी दिन रई में एक विवाह समारोह की मेहंदी की रश्म में भी कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया था। पत्थरबाजी में इन युवकों का हाथ हो सकता है। प्रभारी कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें