फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ठगी करने वाले चार लोगों को पकड़ा, फिर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। थाना पुलिस ने झूलाघाट एवं गौरीहाट बाजार में दांतों को चमकाने और ताबीज के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चार लोगों को पकड़ा है। बाद में बिना कार्रवाई के पिथौरागढ़ की ओर भेज दिया। सभी बंगाल और बिहार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी टीएस राणा ने बताया कि गौरीहाट कस्बे में कांस्टेबल विलास भट्ट गश्त कर रहे थे। वहां की दुकानों में बिहार का एक व्यक्ति ताबीज बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। उसके पास कोई भी परिचय पत्र न होने पर उसे पिथौरागढ़ की ओर वापस भेज दिया गया। इसी तरह झूलाघाट बाजार में भी बंगाल से आए तीन लोग दांत चमकाने के नाम पर लोगों से पैसा वसूल रहे थे।

थाने लाने के बाद पूछताछ करने पर उनके पास कोई भी कागजात नहीं मिले। ना ही उनके पास पुलिस वेरिफिकेशन का कोई कागज था। पुलिस ने बगैर किसी कार्रवाई के इन लोगों को झूलाघाट से पिथौरागढ़ की ओर भेज दिया। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें