फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अवैध खनन के खिलाफ शुरू हुए अभियान के तहत पुलिस ने तीन डंपर सीज कर दिए हैं। इन वाहनों को ऐंचोली में अवैध रूप से रेता ले जाते पकड़ा गया। पुलिस ने खान एवं खनन अधिनियम के साथ ही एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को काफी समय से पिथौरागढ़ में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसे लेकर पुलिस ने जिले भर के थानों, चौकियों और बैरियरों में चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस ने ऐंचोली चौकी और बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर दौड़ रहे तीन डंपर (यूके 05सीए-0462, यूके 05सीए-1004, यूके 05सीए-0917) हत्थे चढ़े। इनमें रेता भरा था।

वाहन चालकों के पास उपखनिज और वाहनों कागजात नहीं थे। पुलिस टीम में एसआई हेम चंद्र पंत, कंचन कुमार, दिनेश सिंह, किशोर कुमार आदि थे। एसपी अजय जोशी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नदी क्षेत्रों से अवैध खनन में लिप्त लोगों के साथ ही वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें