फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से पहुंचा दी हरियाणा की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने फर्जी नंबर की कार से शराब लाते हरियाणा के एक शराब तस्कर को पकड़ा है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। कार में हरियाणा में बनी रम और व्हिस्की की 492 बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन


दिवाली को देखते हुए पुलिस ने इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक पवन जोशी के नेतृत्व में एक टीम ऐंचोली के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कार यूके 05 बी-7973 को चेक किया गया तो उसमें शराब भरी थी। छानबीन में पता चला कि कार का यह नंबर फर्जी है। कार के अंदर एचआर 10 वाई-2626 वाली नंबर प्लेट रखी मिली।

कार में सवार हरियाणा के कैंथल जिला निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस मामले में आबकारी एक्ट के साथ ही धारा 420, 467, 468, 471 में मुकदमा दर्ज किया है। फरार व्यक्ति की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें