बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास सल्फास की शीशी मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इलाका प्रहरी कार्यालय पाटन से मिली जानकारी के अनुसार यहां के पाटन नगरपालिका वार्ड नंबर 10 बंतड़ निवासी परमानंद भट्ट (76) का शव शनिवार सुबह सड़क के किनारे पड़ा मिला।
लोगों ने प्रहरी को इसकी सूचना दी। प्रहरी प्रमुख गिंद्र बोगटी ने बताया शव के पास सल्फास की शीशी मिलने से आत्महत्या करने की संभावना है। प्रहरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।