फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्कोट पुलिस ने 225 ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने 225 ग्राम चरस के साथ चंद्र राम निवासी तोमिक पोस्ट बोना तहसील बंगापानी थाना मुनस्यारी हाल निवासी देवीबगड़ (मदकोट) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल की तरफ से काली नदी के किनारे ग्राम बगड़ीहाट के पास चरस लेकर आ रहा है। इसकी सूचना सीओ विमल आचार्य को दी गई। इस पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति की घेराबंदी की। बगड़ीहाट में भैंरोकूचा नामक पुल के पास चंद्र राम को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई।

थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। चरस पकड़ने वाले दल में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, संजीत राणा, प्रमोद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें