फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लावारिस खड़ी यह बाइक किसकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक से चमाली जाने वाली सड़क पर करीब एक माह से दिल्ली नंबर की एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है। बाइक के चोरी के होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने चमाली सड़क पर मार्च में लावारिस बाइक खड़ी देखी, जो अब भी वहीं पर है।
विज्ञापन


बजाज पल्सर बाइक में डीएल 9 एस-1983 नंबर पड़ा है। बाइक में एडवोकेट लिखा है और एडवोकेट का लोगो लगा है। बताया जा रहा है कि बाइक स्थानीय लोगों की नहीं है। बाइक को कौन वहां रख गया, इस बात की जानकारी किसी की नहीं है। वाहन में दिल्ली का नंबर होने से लोग कई तरह की आशंका जता रहे हैं। बाइक चोरी का होने की आशंका अधिक है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल विजेंद्र शाह का कहना है कि मौके पर टीम भेजी जा रही है। बाइक को कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें