फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के बाद नेपाल में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में देहमांडू नामक स्थान पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे तेज गति से आ रही जीप ने स्कूल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पूरे दिन सतबांज-गोठलापानी सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में बैतड़ी जिला मुख्यालय से गई पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में नेपाल पुलिस का एक हवलदार घायल हो गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देहमांडू में स्थिति तनावपूर्ण बनी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जबरन बाजार बंद करा दी। प्रदर्शनकारी बच्चे को टक्कर मारने वाले जीप चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने तब तक शव नहीं उठाने का फैसला लिया है, जब तक मृतक के पिता नहीं आ जाते। मृतक के पिता मजदूरी के लिए भारत के पिथौरागढ़ शहर में गए हैं।

बैतड़ी जिला पुलिस के प्रहरी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर ने बताया कि सतबांज से गोठलापानी को जा रही जीप ने देहमांडू के पास सात वर्षीय विवेक बोरा पुत्र हरक सिंह बोरा को टक्कर मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने रोड जाम कर दी। देहमांडू ने तनाव बना है। पुलिस की टीम अब भी मौके पर मौजूद है। देर शाम तक लोगों ने शव को नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें