फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी-कार मेें टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पनोह गांव में दो गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सिंह राम पुत्र जुल्फी राम निवासी जिंगली बैजनाथ, कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर एक मारुति कार सवार बैजनाथ स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पनोह के पास अंब की ओर से आ रही फॉरच्यूनर गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जोरदार था कि मारुति गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मारुति कार में सवार आकर्श, जनकराज, जीतराम और सिंह राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सिंह राम को मृत घोषित कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें