धारचूला (पिथौरागढ़)। पालिका ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। गंदगी करने एवं घरों की छतों से डाउन पाइप नहीं लगाने पर आठ दुकानदारों और भवन स्वामियों से 1300 रुपये का जुुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पीए बोरा के नेतृत्व में मंगलवार को धारचूला नगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाई गई। कूड़ेदान के बजाय खुले में कूड़ा फेंकने पर दुकानदारों का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि भविष्य मं यदि किसी दुकान के आगे गंदगी पाई गई तो संबंधित व्यापारी का चालान किया जाएगा।
इसके अलावा भवनों की छतों से बरसात का पानी सीधा सड़कों और पैदल रास्तों पर गिराने पर भी भवन स्वामियों के चालान काटे गए। सभी सभी भवन स्वामियों को भवनों की छतों में डाउन पाइप लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। इस अभियान में अवर अभियंता कैलाश जोशी, अमितोज दयाल, शेखर शामिल थे।