फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम और एक किशोरी की मौत हो गई है। इनमें से पहली घटना में अंधविश्वास के चलते तीन साल की बच्ची की जान गई। दूसरी घटना में मिट्टी की खान ढहने से एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बैतड़ी प्रहरी से मिली जानकारी के अनुसार पाटन नगरपालिका वार्ड संख्या नौ निवासी जगदीश भंडारी की तीन वर्ष की पुत्री बबीता दो दिनों से बुुखार से पीड़ित थी। बच्ची को अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के बजाय परिजन घर पर झाड़-फूंक करवाने लगे। इस बीच बच्ची की हालत और बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर बैतड़ी जिले के शिवनाथ गांव पालिका वार्ड संख्या छह निवासी तारा सिंह सुतार की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी घर में लिपाई के लिए लाल मिट्टी की खान में गई थी। मिट्टी खोदने वक्त खान ढह गई। इसके नीचे बदने से किशोरी की मौत हो गई। गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। लक्ष्मी जिमेश्वर आधारभूत विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें