बाजार जा रही महिला के गले से छीनी चेन
पठानकोट। मोहल्ला इंदिरा कालोनी में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की ओर से एक महिला को स्नैचिंग का शिकार बनाया गया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित महिला चम्पा देवी ने बताया कि वह घर के बाहर किसी घरेलू कार्य के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर उसके गले से चार तोला सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है।