फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोदाम के ताले तोड़कर शराब चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वड्डा में गोदामों से शराब चोरी के मामले का पुलिस ने चौथे दिन खुलासा किया। गोदाम के ताले तोड़कर शराब चुराने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के पास 30 पेटी शराब मिली।
विज्ञापन

वड्डा में बीते 12 अगस्त को सरकारी शराब से भरे दो गोदाम के ताले तोड़े गए। चोरों ने यहां शराब से भरीं 30 पेटी चोरी कर लीं। दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बीते बृहस्पतिवार को आरोपी महेंद्र सिंह सौन (27)उर्फ बबलू निवासी कौल सल्ला, शंकर सिंह बिष्ट (31) निवासी ग्राम सेल, विनोद सिंह मेहता (32) और किशोर सिंह मेहता (28) निवासी कंतगांव को गोगना स्टोन क्रशर के पास से आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। निराड़ा में एक दुकान में रखीं 22 पेटी शराब बरामद की। एक अन्य आरोपी का नाम भी घटना में सामने आया जो फरार है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि आरोपी गोदाम से चोरी गई शराब को बेचकर मुनाफा कमाना चाहते थे। जल्द पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें