पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना पुलिस ने आर्म एक्ट के वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि सुजई निवासी दीपक भंडारी के खिलाफ न्यायालय में भारतीय दंड संहिता की धारा 504/506 और आर्म एक्ट की धारा 4/25 के तहत वाद चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ पेशी के लिए बार-बार समन भेजा लेकिन वह नहीं आया। इस पर कोर्ट से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। सोमवार को थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल जरनैल सिंह और चालक प्रकाश नगरकोटी ने आरोपी दीपक भंडारी को कैलीगाड़ जाजरदेवल से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि उन्होंने जिले भर के थाना प्रभारियों को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद