फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खलियाटॉप ट्रेक रूट पर भटक रहीं महिला पर्यटकों का किया रेस्क्यू

Mon, 16 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के खलियाटॉप घूमने गई दो महिला पर्यटक रात में मार्ग से भटक गईं। दोनों पर्यटकों को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर रात 10:30 बजे परिजनों को सौंपा। दिल्ली से आई डौली और भावना पर्यटन स्थल घूमने के लिए खलियाटॉप गई थीं। रात होने के कारण दोनों मार्ग से भटक गईं। पर्यटकों के भटकने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह अल्मिया के निर्देश पर एक टीम खलिया ट्रेक पर गई। उन्हें दोनों सकुशल मिल गईं। दोनों महिला पर्यटकों ने उन्हें बताया कि वापसी में अंधेरा होने के कारण वह मार्ग में भटक गई थीं। पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू करने वाली टीम में वन दरोगा बलदेव गोस्वामी, हिमांशु भट्ट, राजेंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र भट्ट शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें