डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने शराब के नशे में पड़ोसियों से गालीगलौज करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पमस्यारी निवासी केशर सिंह शराब के नशे में पड़ोसियों से गालीगलौज कर हंगामा कर रहा है। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा की टीम के मौके पर भेजा गया। सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद