फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल लाइन के रखरखाव की मांग

Fri, 13 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख एडवोकेट खीमराज जोशी ने पानी की समस्या दूर करने की मांग की है। एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने कहा कि धौनधूरा-कुनकटिया पेयजल लाइन योजना से धौलकांडा, कुनकटिया, दोबांस ग्राम पंचायतों को पिछले कई वर्षों से पीने का पानी मिल रहा है लेकिन पिछले छह महीनों से जल संस्थान ने 17 वर्ष पूर्व रखे फीटर और पीटीसी को हटा दिया है। इससे पेयजल लाइन योजना का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। सही वितरण नहीं होने से कई परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी भरकर प्यास बुझानी पड़ रही है। उन्होंने शासन से पेयजल लाइन के रखरखाव और देखभाल के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। मांग करने वालों में देवी दत्त पांडे, रमेश जोशी, जगदीश जोशी आदि शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें