फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्कूटी में अवैध शराब ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना पुलिस ने स्कूटी से अवैध तरीके से शराब ले जा रहे एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक आशीष रावत की टीम ने थाना क्षेत्र के मड़खड़ायत जाने वाली सड़क के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन को तेज गति से भगा दिया। पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली तो 24 कैन बीयर और 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर स्कूटी सवार कुमौड़ निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत केस पंजीकृत किया गया। स्कूटी को सीज किया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी है। उन्होंने जिले भर थाना प्रभारियों को अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें