फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हंगामा मचाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने सरेआम उत्पात मचाकर हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डीडीहाट क्षेत्र में नार्मल तिराहा डीडीहाट निवासी पंकज सिंह ने सरेआम उत्पात मचाकर हंगामा किया है। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाने में बीएनएस की धारा 126/135/170 के तहत केस दर्ज किया। सीओ कुंवर सिंह रावत ने कहा कि समाज में अशांति फैलाना कानूनी तौर पर अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें