पिथौरागढ़ लिंठ्यूड़ा मिनी स्टेडियम में मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लिंठ्यूड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्टार इलेवन ने फ्रेंड्स क्लब को हराकर जीता। प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
मिनी स्टेडियम लिंठ्यूड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला स्टार इलेवन और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी और विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, सभासद लिंठ्यूड़ा राधिका लुंठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला मुकाबला स्टार इलेवन और फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन की टीम ने 9 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। निर्णायक गौरव लुंठी, जितेंद्र चौहान रहे। प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी और संरक्षक संदीप लुंठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)