फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ालू प्रीमियर लीग का पहला मैच भटेड़ी ने जीता

विज्ञापन
बड़ालू प्रीमियर लीग का उदघाटन करती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भटेड़ी की टीम ने आठ विकेट से कुंडार की टीम को हराकर बड़ालू मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच जीत लिया है। प्रतियोगिता में 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

बड़ालू के खेल मैदान में शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। उन्होंने खेल मैदान का विस्तारीकरण जिला पंचायत निधि से कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को कुंडार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों नौ विकेट खोकर 114 रन बनाए। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में भटेड़ी की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर युवक मंगल दल अध्यक्ष पंकज जोशी, ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी, रमेश खत्री, राकेश चंद, बिजेंद्र चंद, देवेंद्र चंद, संजय चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें