फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: कमांडो 11 ने जीता शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 12 Feb 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तृतीय शिव शक्ति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब कमांडो 11 ने जीत लिया है। पुरस्कार में विजेता टीम को एक लाख, उपविजेता को पचास हजार रुपये और ट्राॅफी दी गई।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज मैदान में हुए फाइनल मुकाबले में कमांडो 11 ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 174 रन बनाए। हल्द्वानी के मयंक ने तीन विकेट लिए। हल्द्वानी की टीम 131 रन में आउट हो गई। कमांडो 11 ने 43 रन से मैच जीत लिया।

मैच में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त सचिव सुरेश सोनियाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, गवर्निंग काउंसिल मेंबर उमेश जोशी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर के सचिव रमेश दानू, उपाध्यक्ष राम पांडे, नैनीताल जिले के कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार संघ महासचिव संजय रावत, मनमोहन मेहता, ललित पंत, दीपक रौतेला, कमलेश पंत, राजू खाती, मुकेश धानिक, संदीप धानिक, ललित बाफिला, राजेश रावत, राजेश कार्की, राजकुमार शाह, विनोद मेहरा, विशाल पंत, अंशुल डांगी आदि रहे। इन लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेलने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें