फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकुना ने सैनर को 36 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
थल के रामलीला मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में चल रही द्वितीय देवराज सत्याल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में भकुना की टीम ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में भकुना ने सैनर को 36 रनों से हराया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में देउपा इलेवन भकुना और रामा क्लब सैनर की टीमों के बीच शुक्रवार को नॉकआउट मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर भकुना की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 129 रनों का लक्ष्य दिया।
भकुना के सलामी बल्लेबाज नरेंद्र देउपा ने 15 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज चंदन सामंत, राकेश देउपा ने भी 29-29 रनों का योगदान दिया। सैनर के गेंदबाज कृष्णा प्रसाद ने तीन, राजू कुमार, राजकमल ने दो-दो, जगदीश कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में सैनर की टीम 10 ओवर में 93 रन ही बना सकी। सैनर के नरेंद्र कुमार ने 27, जगदीश कुमार ने 21 रन बनाए। भकुना की टीम ने 36 रनों से मैच जीत लिया। भकुना के गेंदबाज भगवान, हेमू ने दो-दो, ललित, दीपक ने एक-एक विकेट लिया।
भकुना के नरेंद्र देउपा मैन ऑफ द मैच रहे। सुनील धोनी, संतोष कुमार निर्णायक रहे। कृष्ण गोपाल पंत ने आंखों देखा हाल सुनाया। थल क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र जंगपांगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता को उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून से संबद्ध जिला क्रिकेट एसोसिएशन पिथौरागढ़ से मान्यता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें