फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्न ने दस विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
सेरना में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच खेलने के लिए तैयार टीमें। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुकाबला सन्न की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमें खेल रही हैं। सेरा खेल मैदान में रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सन्न और एंचोली के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ फुटबॉलर यतीश ओझा और सामाजिक कार्यकर्ता भरत मेहता ने मैच शुरू कराया। एंचोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एंचोली ने निर्धारित 10 ओवर में 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्न की टीम ने दस ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया। अंपायर नीरज मेहता, कपिल रावत रहे। इस मौके पर हेमंत मेहता, पीयूष रावत, रोहित मेहता, मोहित मेहता, आदि मेहता, कविंद्र मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें