झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में चल रही खस्सी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल त्रिपुरा11 खरक्यूड़ा ने जीत लिया है। विजेता टीम को ट्रॉफी और खस्सी दिया गया।
टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल दोगड़ा दर्शन झूलाघाट और त्रिपुरा11 खरक्यूड़ा की टीमों के बीच खेला गया। दोगड़ा दर्शन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान गोविंद पुजारा की टीम त्रिपुरा11 ने नौ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुख्य अतिथि एसओ टीएस राणा ने विजेता टीम को खस्सी के साथ ट्रॉफी और उपविजेता को ट्रॉफी व साढ़े चार हजार रुपये का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया।