फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हनेरा की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

विज्ञापन
गंगोलीहाट में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में आयोजित मां चामुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट में हनेरा की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में हनेरा की टीम ने छह विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर के पास रविवार को गड़गाड़ा मैदान में मां चामुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल हनेरा और भामा की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए भामा की टीम ने 155 रन बनाए। नंदन ने 45, जीवन ने 35 रन की पारी खेली। हनेरा के अजय, मनीष ने दो-दो, सौरभ, विनोद, बंटी, रिक्का ने एक-एक विकेट झटका।
हनेरा की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 156 बना कर फाइनल मैच जीता। हनेरा के चार विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। उसके बाद सौरभ ने 69, धीरू ने 35 रन की नाबाद पारी खेल कर अपने टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

भामा की ओर से भुवन ने दो, मोहित, जीवन ने एक-एक विकेट लिया। राहुल भंडारी, पप्पू भाटिया निर्णायक, स्कोरर अंकित रहे। बलवीर परगई, राजू, सुबोध जोशी ने आंखों देखा हाल सुनाया। कई गांवों से आए दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें