फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ने जेएमएस यंग को हराकर किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
क्रिकेट मैच खेलने को तैयार दोनों टीमें। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट चैलेंज कप में सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पिथौरागढ़ क्रिकेट क्लब ने जेएमएस यंग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल सोर क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़ और जेएमएस यंग के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लोकेश भड़, डॉ. लोकेश डसीला, गोविंद लाल साह ने शुभारंभ किया। पहले बल्लेबाजी कर पिथौरागढ़ की टीम ने 15 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएमएस यंग की टीम 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। पिथौरागढ़ ने 11 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। सौरभ साह, राज टोलिया निर्णायक, संजू पंत, संजय चौहान उद्घोषक, युवराज स्कोरर रहे। प्रतियोगिता में शेखर कफलिया, मनोज साह, सुनील साह, महेश देउपा, रवि डसीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें