बैतड़ी में प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ प्रदर्शन करते सीपीएन माओवादी कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को सीपीएन (माओवादी) के प्रचंड-नेपाल समूह ने भी बैतड़ी में प्रदर्शन किया।
प्रचंड-नेपाल समूह के केंद्रीय कार्यक्रम के अनुसार, प्रचंड-नेपाल सीपीएन (माओवादी) के पूर्व सचिव प्रेमप्रकाश भट्ट (आदित्य) ने कहा कि प्रधानमंत्री केपी ओली ने संसद को भंग कर अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्य किया है। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में सीपीएन (माओवादी) के प्रचंड-नेपाल गुट के नेता और कार्यकर्ता में शामिल हुए। सीपीएन (माओवादी) राज्य समिति के सदस्य परमानंद भट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के असंवैधानिक रास्ते पर चलने के बाद वे लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
सुदूर पश्चिमी सरकार के उद्योग, वन और पर्यावरण मंत्री माया भट्टा ने केपी ओली पर जनमत का अपमान करने का आरोप लगाया। सीपीएन (माओवादी) और जिला समिति प्रभारी, प्रचंड-नेपाल समूह के केंद्रीय सदस्य नरेंद्र कुंवर (विजय सुंदर) ने दावा किया कि उनके पक्ष में बहुमत था। बैतड़ी संविधान सभा नंबर (ए) से चुने गए राज्य विधानसभा के सदस्य प्रेमप्रकाश भट्टा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री ओली के असंवैधानिक कदम के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।