फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोशाला की दीवार गिरने से गाय घायल

Mon, 27 Jul 2026 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत गरसाड़ी में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे भुवन चंद्र जोशी की गोशाला की दीवार अचानक गिर गई। दीवार की चपेट में आने से उनकी जर्सी नस्ल की दुधारू गाय घायल हो गई। भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने करीब 10 दिन पहले ही 25 हजार रुपये में उक्त गाय खरीदी थी। घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना ग्राम पंचायत सदस्य मनोज जोशी ने राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सलमान खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें