फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में कोविशील्ड खत्म होने से रुका बूस्टर डोज अभियान

Tue, 14 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोविशील्ड की डोज खत्म होने से बूस्टर डोज अभियान रुक गया है। अब तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 16.31 फीसदी का ही टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन


जिले में 18 से 65 आयु वर्ग के 261483 लोगों को कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है लेकिन अब तक मात्र 42641 लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाई गई है। पिछले माह देहरादून से स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड के दो हजार टीके मिले थे। वहीं फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्कर और 60 से अधिक आयु वर्ग के 36462 लोगों को बूस्टर डोज के टीके लगे हैं जो दिए गए लक्ष्य के 51.55 फीसदी हैं जबकि जिले में 70733 फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर को कोविशील्ड की बूस्टर डोज लगाई जानी है।

अब विभाग के पास को-वाक्सीन की ही डोज बची हैं। जिले में पहले शुरू हुए कोविड टीकाकरण के दौरान फ्रंट लाइन, हेल्थ वर्कर, 60 से अधिक और 18 से 59 आयु वर्ग के अधिकतर लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाए गए थे। अब लोग कोविशील्ड के टीकों का इंतजार कर रहे हैं। कोविशील्ड खत्म होने के बाद लोगों को को-वाक्सीन के टीके लगाए गए लेकिन केंद्रों में को-वाक्सीन लगाने वालों की संख्या बेहद कम है। सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी ने बताया कि मांग भेजी गई है। टीके मिलने के बाद ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें