फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पेयजल टैंकों की सफाई करने के निर्देश

Tue, 14 Feb 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में बढ़ रहे टाइफाइड और पीलिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस मामले में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम को पेयजल टैंकों की सफाई करने और खाद्य सुरक्षा विभाग को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम रीना जोशी ने मंगलवार को कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में लगातार बढ़ रहे टाइफाइड, पीलिया के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल संस्थान के ईई को पेयजल टैंकों की सफाई करने और खाद्य सुरक्षा विभाग को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़े-गले खाद्य पदार्थ पर भी सख्ती से रोक लगाई जाए। बैठक में एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सीएमओ डॉ.एचएस ह्यांकी, पीएमएस डॉ.जेएस नबियाल, सीईओ अशोक जुकरिया, जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू, डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें