फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके दो हजार, लगनी है दो लाख लोगों को

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में 18 से 59 आयु वर्ग के दो लाख से अधिक लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी जानी हैं लेकिन विभाग के पास अब तक दो हजार टीके ही उपलब्ध हैं। ऐसे में आठ ब्लॉकों में बूस्टर डोज लगाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग का बूस्टर डोज अभियान तो शुरू हो गया है लेकिन दो लाख नौ हजार दो सौ एक लोगों के लिए बूस्टर डोज के दो हजार के करीब ही टीके उपलब्ध हैं। ऐसे में बूस्टर डोज अभियान की रफ्तार तेज गति से आगे नहीं बढ़ पाएगी। हालांकि विभाग ने शासन को टीके की मांग भेजी है लेकिन कब तक आएंगी इसका पता नहीं। विभाग के अनुसार एक लाख से अधिक लोगों को कोविशील्ड और 41 हजार से अधिक लोगों को कोवाक्सिन लगाई जानी है।
हालांकि बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह है लेकिन यह उत्साह बीच-बीच में टीके खत्म होने पर कम पड़ने की आशंका है। 60 से अधिक उम्र के लोगों में बूस्टर डोज के लिए उत्साह कम दिखाई देता है। वर्तमान समय तक 30 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है जबकि इस आयु वर्ग के 70733 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है।
विज्ञापन

वर्तमान में दो हजार के करीब ही टीके उपलब्ध हैं। हालांकि शासन को कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीकों की मांग भेजी गई है। उम्मीद है जल्द ही टीके उपलब्ध हो जाएंगे। -डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ।
बूस्टर डोज लगाकर अच्छा लग रहा है, हालांकि कोविड संक्रमण काफी कम हो गया है लेकिन सभी को बूस्टर डोज लगाकर खुद को सुरक्षित करना चाहिए। -चंद्रकला देवी, बुजुर्ग।
बूस्टर डोज लगने की जानकारी जैसे ही मिले तुरंत ही लगवा लिया। क्या पता फिर से कहीं कोई कोविड का नया स्वरूप आ जाए। सभी युवाओं को बूस्टर डोज लगानी चाहिए। -लक्ष्मी, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें