फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग राजकीय पॉलीटेक्निक में बनेगा सेना का 50 बैड का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। देवीनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन में सेना की ओर से 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय विधायक मीना गंगोला और सेना के अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में सेना का कोविड अस्पताल बनाने पर सहमति बनी। विधायक मीना, सेना के मेजर अरुण कुमार सहित एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सिद्धार्थ पाटनी, थानाध्यक्ष सुनील जोशी ने भवन का निरीक्षण भी किया। भवन में बिजली, पानी आदि जरूरी व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए विधायक ने डीएम से बात भी की।
कोविड कर्फ्यू के दौरान सुबह सात से दस बजे तक दुकानें खुलते समय सुरक्षित दूरी का उल्लंघन करने वाले 106 लोगों का डीडीहाट पुलिस ने चालान किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु पंत ने आरोपियों से 11800 रुपये का अर्थदंड वसूला। इस दौरान 300 लोगों को मास्क भी बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें